फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balian ends deadlock in UP Steel

बालियान ने यूपी स्टील में गतिरोध खत्म कराया

Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Balian ends deadlock in UP Steel
बालियान ने यूपी स्टील में गतिरोध खत्म कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने यूपी स्टील में प्रबंधतंत्र और श्रमिक संगठनों के बीच चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करा दिया है। फैक्टरी में काम करते समय मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। आपसी विवाद में कोई बाहरी व्यक्ति फैक्टरी में नहीं आएगा।

अफसरों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर डॉ बालियान ने कहा कि फैक्टरी चलने में ही दोनो पक्षों की भलाई है। प्रबंधतंत्र ऐसा कुछ न करे जिससे श्रमिकों का अहित हो। श्रमिक प्रबंधतंत्र का सम्मान करें और ऐसा काम न करें जिससे फैक्टरी बंद करने की नौबत आए और उनका रोजगार चला जाए। उन्होंने कहा कि दोनों को एक-दूसरे की भलाई के बारे में सोचना होगा। दोनों ने एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही और मामले का पटाक्षेप हो गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक कुश पुरी, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एएलसी प्रतिभा तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रभारी शंकरलाल महेश त्यागी, प्रबंध तंत्र के आरके शर्मा, एस गणेश कुमार, एके सिंह और मजदूर यूनियन के राजपाल सिंह राणा, प्रेमचंद शर्मा, राकेश कुमार त्यागी, संजय कुमार, कामगार संघ के संजीव कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे। सभी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि यूपी स्टील प्रबंधन ने गत सप्ताह डीएम को पत्र भेज कर प्लांट बंद करने की घोषणा कर दी थी। श्रमिकों पर बाहरी तत्वों की फैक्टरी में एंटी कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed