{"_id":"63c83c18ac1a7835ae4d6f01","slug":"bajaj-groups-sugar-mill-is-exploiting-farmers-digambar-singh-muzaffarnagar-news-c-14-1-84336-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण कर रही है बजाज ग्रुप की चीनी मिल : दिगंबर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण कर रही है बजाज ग्रुप की चीनी मिल : दिगंबर सिंह
विज्ञापन
बुढ़ाना तहसील परिसर में धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता व अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 फरवरी तक पिछले सत्र का सारा भुगतान करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अराजनैतिक ने गन्ने के बकाया भुगतान सहित अपनी 10 मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। कहा कि बजाज ग्रुप की चीनी मिले पिछले साल का भी गन्ने का भुगतान नही दे रही है। धरना स्थल पर चीनी मिल और प्रशासनिक अधिकारियों ने 10 फरवरी तक पिछले सत्र का सारा भुगतान देने की घोषणा की।
मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में निजी युवकों को रिश्वत के लिए रखा हुआ है। किसी भी विभाग में भर्ती नही हो रही है। जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने गन्ने का मूल्य 450 रूपये प्रति क्विटल करने की मांग की। तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार ने आरोप लगाया कि तहसील में बैनामे के दाखिल खारिज में सुविधा शुल्क लेकर ही कार्रवाई की जाती है। लेखपाल से लेकर तहसीलदार न्यायिक तक किसानों का शोषण कर रहे है।
धरना स्थल पर किसानों ने समिति बनाकर अधिकारियों से वार्ता की। विद्युत निगम के एक्सईएन अजय कुमार केम ने किसानों के बीच कहा कि बकाया में किसी भी किसान के नलकूप का कनेक्शन नहीं कटेगा। इस दौरान दो दिन में 20 लाख रुपये किसानों के खाते में देने की घोषणा की गई। उप जिलाधिकारी अरूण कुमार ने चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद बताया कि 10 फरवरी तक पिछला गन्ने का बकाया भुगतान दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों के बीच गन्ना समिति के सचिव बीके राय, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर, पश्चिम प्रभारी राजीव दुल्हेरा, मांगेराम, केपी सिंह, आदित्य बालियान, रणवीर, अक्षु त्यागी व यासीन आदि मौजूद रहे।
एसडीएम को दिया ज्ञापन
बुढ़ाना। तहसील परिसर में आयोजित धरने में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने अपनी 10 मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को दिया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान दिलवाने, बकाएदारी में किसानों के नलकूप के कनेक्शन न काटने व गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई।