फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three killed, two injured in road accident including woman

Muzaffarnagar News: सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

Sat, 01 Apr 2023 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accident including woman
खतौली बाईपास पर कार के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया
मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव छुछाई के रहने वाले गए तीनों मृतक


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित खतौली बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से उछलकर दूसरी ओर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल के बच्चे सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खतौली हाईवे पर शनिवार को मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गति तेज होने के कारण डिवाइडर से उछलकर दूसरी ओर सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार की टक्कर हो गई। दो वाहनों की टक्कर लगने से हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार दो पुरुष, एक महिला, दो साल का बच्चा घायल हो गए। मृतका की पहचान राजेश देवी (50) पत्नी राजपाल निवासी छुछाई, किठौर, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेरठ के फ्यूचर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोहनवीर (50) पुत्र राजपाल और अंकित (50) पुत्र राजकुमार की भी मौत हो गई। घायल सोनिका पुत्री सोहनवीर और यश (डेढ़ साल) का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने हाईवे जाम होने के कारण कार को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कार सवार लोग मुजफ्फरनगर जा रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed