फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bahujan Kranti Morcha protested against CAA

सीएए के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा का प्रदर्शन

Wed, 04 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bahujan Kranti Morcha protested against CAA
सीएए के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : DEVBAND
सीएए के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा धर्म के आधार लाए गए नागरिकता संशोधन कानून को असंवैधानिक बताकर उसे वापस लेने की मांग की गई।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप लहरी, संयोजक राहुल कुमार और मंडल उपाध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. प्रवींद्र के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें कुलदीप ने कहा कि सीएए संविधान के साथ छेड़छाड़ कर धर्म के आधार पर भेदभाव भरा कानून बनाया गया है। मोर्चा सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करेगा। बाद में एसडीएम राकेश कुमार को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ऐसे कानूनों को वापस लेने, पदोन्नति में आरक्षण, एलआईसी समेत विभिन्न सरकारी कंपनियों को नहीं बेचने, आदिवासियों को हिंदू बनाने, घुमंतू जनजातियों को राष्ट्रीय मान्यता न देने और एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाकर इनका विरोध किया गया। इस मौके पर राजेंद्र आढ़ती, अनुज कुमार, राजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed