फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bag stolen from project director's car on the highway

Muzaffarnagar News: प्रोजेक्ट डायरेक्टर की गाड़ी से हाईवे पर बैग चोरी

Sun, 29 Oct 2023 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bag stolen from project director's car on the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा एमएलसी वंदना वर्मा की गाड़ी से बैग चुराने वाले तरीके से ही दो शातिरों ने एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की गाड़ी से मंसूरपुर क्षेत्र में हाइवे पर बैग चोरी कर लिया। बैग में 50 हजार की नकदी व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। मुकदमा दर्ज कर मंसूरपुर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी हैं।


एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर निरंजन प्रसाद सिंह रोहाना टोल से अपनी लग्जरी कार से चालक अयोध्या निवासी राज कुमार के साथ मेरठ के लिए निकले थे। मंसूरपुर क्षेत्र में बैगराजपुर के पास मेला लगे होने के कारण वहां हाइवे पर जाम लगा हुआ था। चालक राज कुमार ने गाड़ी की गति कम की तभी एक युवक ने उनकी गाड़ी के पास आकर कहा कि उनकी गाड़ी से इंजन ऑयल निकल रहा है। चालक ने सड़क किनारे गाड़ी को रोक लिया। तब चालक राज कुमार व निरंजन प्रसाद सिंह गाड़ी से नीचे उतरे और चालक बोनट खोल कर चेक करने लगा। बताया गया कि इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने मैकेनिक बुलाकर गाड़ी ठीक कराने की बात कही। निरंजन प्रसाद सिंह व चालक को व्यस्त देखकर युवक उनकी गाड़ी में रखा उनका बैग चोरी कर भाग गए। बैग में 50 हजार की नकदी, वायरलैस चार्जर, एटीएम, कई बैंकों डेबिट कार्ड, कम्पनी के जरूरी कागजात रखे थे। यह जानकारी मंसूरपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

- पांच दिन पहले भी हुई थी घटना
बताया गया कि इसी तरह चार दिन पूर्व महावीर चौक के पास दो युवकों ने एमएलसी वंदना वर्मा की गाड़ी से दो बैग चोरी कर लिए गए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन बाद में दोनों बैग वहलना के पास से पुलिस ने बरामद करना बताया था। अभी इस घटना के आरोपी पकड़े नहीं गए है। प्रतीत हो रहा है कि दोनों घटनाएं एक ही गिरोह ने की है और आरोपी वहलना या किसी आसपास गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed