फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Badal murdered in Budhana for revenge

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - बदला लेने के लिए की गई बादल की हत्या

Fri, 06 Oct 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Badal murdered in Budhana for revenge
बुढ़ाना में बादल हत्याकांड का खुलासा , चार हत्यारोपी गिरफ्तार। स्रोत संवाद।
- हत्यारोपी अजय के भाई अंकुश की जहर देकर हत्या कर दी गई थी, बादल था आरोपी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान निवासी बादल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार हत्याराेपियों को गिरफ्तार किया। हत्यारोपी अजय के भाई अंकुश की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में बादल पर आरोप था। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अजय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बादल की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बदले हत्यारोपी सुमित को 50 हजार रुपये देने का भी वादा किया गया था।
बुढ़ाना पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाले कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान निवासी बादल (19) पुत्र गुलाब की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव पुलिस को मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार को कुरथल गांव के जंगल में किसान ब्रजपाल के खेत के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ हिमांशु गौरव ने पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि बादल की हत्या अजय ने करवाई है।
विज्ञापन

अजय के भाई अंकुश की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी मृतक बादल था। हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि तीन अक्टूबर को बादल के साथ काम करने वाला उसका साथी सुमित उसे बुलाकर ले गया था। दोनों ने बिजली घर के पीछे बैठकर शराब पी। शराब के नशे में बाइक से बादल को मेरठ-करनाल हाईवे पर ले जाया गया। इस दौरान योजना के अनुसार अंकुर व रितिक तथा अजय भी बाइक से मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने अंकुर, रितिक व सुमित के साथ मिलकर बादल की हत्या कर दी। उसके शव को सड़क किनारे नाली में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल, घटना में प्रयोग सर्जिकल ब्लेड तथा दो बाइक बरामद की हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों हत्यारोपियों का चालान कर दिया। प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा व क्राइम इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed