फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baba Saheb's statue broken, reliance on science

Muzaffarnagar News: बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's statue broken, reliance on science
गांव भूपखेड़ी में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित की प्रतिमा
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव भूपखेड़ी में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना ने प्रतिमा को खंडित करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और नई प्रतिमा को मंगाकर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
गांव भूपखेड़ी में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने गांव में लगी डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा को देखकर सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुरी मिथुन दीक्षित पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रतिमा को खंडित करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। हंगामे की सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम और नायब तहसीलदार खतौली अर्जुन चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने प्रतिमा खंडित करने वाले के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और नई प्रतिमा को मंगाकर रखवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर प्रतिमा के चारों ओर लोहे की जाली और सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके उपरांत ग्राम प्रधान अरविंद सोम के नेतृत्व में समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को हस्तिनापुर से डॉक्टर आंबेडकर की नई प्रतिमा लेने के लिए भेजा गया। इस घटना के संबंध में ग्रामीण पंकज कुमार पुत्र सोहनवीर ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोग पंजीकृत किया गया है। खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई लगाई जा रही है। फिलहाल एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है। - विनय कुमार गौतम, सीओ बुढ़ाना

4-रतनपुरी के भूपखेड़ी में बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित होने की जांच करती पुलिस

4-रतनपुरी के भूपखेड़ी में बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित होने की जांच करती पुलिस- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed