फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baan Ganga became dirty, devotees stopped taking bath

Muzaffarnagar News: बाण गंगा हुई मैली, श्रद्धालुओं ने बंद किया स्नान करना

Sat, 11 Mar 2023 05:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Baan Ganga became dirty, devotees stopped taking bath
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में उत्तराखंड की ओर से काला पानी आने लगा है। खराब पानी आते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना बंद कर दिया है। इससे नाराज पुरोहितों और दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गंगा घाट पहुंचकर सैंपल लिए।

विज्ञापन


तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में बृहस्पतिवार की शाम हरिद्वार की ओर से काला पानी आने लगा। शुक्रवार सुबह दुकानदार और पुजारी घाट पर पहुंचे तो काला पानी देखकर परेशान हो गए। श्रद्धालुओं ने भी काला पानी देख स्नान करना बंद कर दिया है। अनेक श्रद्धालु स्नान किए बगैर ही वापस लौट गए। इस पर पुरोहित, दुकानदारों और साधु-संतों में रोष जताया। प्रदर्शन भी किया। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सहरावत घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय इकाई के सहायक पर्यावरण अभियंता इमरान अली टीम के साथ गंगा घाट पर पहुंचे और चार जगह से पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले भी आया था काला पानी
अक्तूबर 2018 में बाण गंगा में इसी तरह काला पानी आया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में उत्तराखंड के लक्सर से काला पानी आना बताया गया था। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ महकार सिंह ने लक्सर की एक डिस्टलरी के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया था। मगर, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामले में 10 मार्च 2019 में एफआर लगा दी थी।


चल रही जांच, आज आएगी रिपोर्ट
पानी के सैंपल लिए गए हैं। लैब में जांच कराई जा रही है। कुछ रिपोर्ट शनिवार और कुछ रविवार को आ जाएगी। इसके बाद ही पानी के विषय में कुछ कहा जा सकेगा। - अंकित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed