{"_id":"64e5fec28faebcb8e604ad94","slug":"ba-examination-held-in-colleges-candidates-arrived-amid-rain-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-6024-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में हुई बीए की परीक्षा, बारिश के बीच पहुंचे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में हुई बीए की परीक्षा, बारिश के बीच पहुंचे परीक्षार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। सुबह से हो रही बारिश के बीच पहुंचे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पालियों में परीक्षा कराई गई।
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, जैन कन्या पीजी कॉलेज, श्रीराम कॉलेज, एसडी मैनेजमेंट कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में बीए की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सुबह की पाली सुबह 10 से 12 बजे तक चली। द्वितीय पाली दो से चार बजे तक चली।
सुबह से ही हो रही बारिश के चलते परीक्षार्थियों को महाविद्यालय पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह हुए जलभराव से होकर गुजरने छात्रों को काफी दिक्कतें हुई। डीएवी पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर लौटे छात्र राहुल और छात्रा अंशिका ने कहा कि बारिश के चलते परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई।