फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Azad Samaj Party fielded Uma from Purkaji

आजाद समाज पार्टी ने उमा को पुरकाजी से उतारा

Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party fielded Uma from Purkaji
उमा किरण, पूर्व मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आजाद समाज पार्टी ने उमा को पुरकाजी से उतारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री उमाकिरण को पुरकाजी से प्रत्याशी बनाया है। इसी के साथ जिले की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उमा किरण पिछले करीब बीस साल से सपा में सक्रिय थीं।

आजाद समाज पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें खतौली से मनोज कुमार गुर्जर को मैदान में उतारा गया है। मुजफ्फरनगर से परवेज आलम को, पुरकाजी से पूर्व मंत्री उमा किरण को, चरथावल से तरुण कुमार को और बुढ़ाना से सालिम चौधरी को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री उमा किरण 2002 में चरथावल से बसपा के टिकट पर चुनाव जीती थीं और बाद में सपा में शामिल हो गई थीं। मुलायम सिंह सरकार में वह मंत्री रहीं। वह सपा से टिकट मांग रही थीं, टिकट नहीं मिलने पर आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी बनी हैं। उमा किरण के पति ऋषिपाल ने बताया कि उन्होंने सपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है और यही से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed