{"_id":"616486408ebc3e4cc01e32ab","slug":"ayushman-cards-distributed-to-antyodaya-beneficiaries-muzaffarnagar-news-mrt5602663195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक के सामने विशाल मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।
इन कार्यक्रमों का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। कहा कि सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनमें से आयुष्मान भारत योजना अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। अभी तक इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 की एसईसीसी सर्वे के अनुसार चयनित लाभार्थियों को ही लाभ दिया जा रहा था, लेकिन सरकार द्वारा इसमें अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को भी शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे हैं, जो कि सरकार द्वारा एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।
सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बनेंगे। जिसके तहत जनपद में 19548 अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार, एसीएमओ डॉ राजीव निगम ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ,मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पण जैन, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डॉ आकाश त्यागी, बीना शर्मा, मनोज कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में 18305 लोगों को हुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में सोमवार को 18305 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। जिनमें से 6456 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 11849 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उधर, गांधी कालोनी के बरात घर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने टीकाकरण कैंप का शुभारंभ किया। सुदर्शन बेदी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अमित प्रकाश सुनैना प्रकाश, विजय वर्मा, कपिल पाल, अंकित उप्पल मौजूद रहे। करीब 250 लोगों ने वैक्सीन लगाई।
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमडी
मुजफ्फरनगर। दो दिन के अवकाश के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, दोपहर बाद भी अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा। बदलता मौसम स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस हो गया है। ऐसे मेें दिन में उमस भरी गर्मी रहती है और रात को सर्दी महसूस होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1762 मरीजों की ओपीडी हुई। सीएमओ डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि अब रोजाना 1400 से अधिक मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैै। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार से पीड़ित ज्यादा आ रहे है।
टीबी से ग्रसित पांच बच्चों को लिया गोद
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर टीबी ग्रसित बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर 0-18 वर्ष आयुवर्ग तक के पांच बच्चों को बीडीओ सहित कई चिकित्सकों ने गोद लिया। सीएचसी प्रभारीडॉ. सतीश कुमार ने बच्चों को गोद लिए जाने की प्रशंसा की। - संवाद