फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayurveda doctor will do free treatment

11 को आयुर्वेद चिकित्सक करेंगे नि:शुल्क उपचार

Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda doctor will do free treatment
आयुर्वेद चिकित्सक करेंगे नि:शुल्क उपचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आयुष चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों ने निर्णय लिया है कि 11 दिसंबर को आईएमए की हड़ताल के विरोध में वह रोगियों का नि:शुल्क उपचार करेंगे।
साकेत में हकलस देव आयुर्वेद चिकित्सालय पर आयुष से जुड़े संगठनों के चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 11 दिसंबर को आयुष चिकित्सक अपने क्लीनिक पर मरीजों का निशुल्क उपचार करेंगे। डॉ सहदेव सिंह आर्य ने कहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व संसार में शल्य चिकित्सा आयुर्वेद से ही प्रारंभ हुई। शल्य विशेषज्ञ महर्षि सुश्रुत ने शल्य चिकित्सा को विस्तार दिया। भारत में नाक, कान, गला, हृदय, लीवर, गुर्दे, फेफड़े सहित तमाम सर्जरी आयुर्वेद द्वारा ही होती थी। बैठक में डॉ अशोक शर्मा, डॉ जीत सिंह तोमर, डॉ महबूब अली, डॉ शौकी अहमद, डॉ अखलद जावेद, डॉ जमशेद, डॉ संदीप शर्मा, डॉ नेत्रपाल, डॉ रामविलास शर्मा, डॉ गोपाल, मुकेश राजपूत, कय्यूम सैफी, शहजाद राणा आदि मौजूद रहे।

क्रेडिट कार्ड बनवा सकते है किसान
मुजफ्फरनगर। पीएम सम्मान निधि पाने वाले किसान अब बैंक से केसीसी यानि किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कृषि उप निदेशक जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जो किसान पीएम सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं, वो यदि अपना केसीसी बनवाना चाहते हैं, तो वह संबंधित बैंक जिससे सम्मान निधि ले रहे है, उसी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। इसके लिए किसान को प्रार्थना पत्र के साथ खसरा-खतौनी, हिस्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोस्टेट, बैंक पासबुक की फोटोस्टेट, तीन फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर आदि अभिलेक जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed