फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayodhya rejoices at the coronation of Lord Rama

Muzaffarnagar News: श्रीराम का राजतिलक, उल्लास से झूम उठी अयोध्या

Sun, 05 Oct 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya rejoices at the coronation of Lord Rama
नई मंडी रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का दृश्य स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से चल रही रामलीला मंचन का समापन नृत्य नाटिकाओं के साथ किया गया। महोत्सव में श्रीराम के राजतिलक की भावपूर्ण लीला का भावपूर्ण मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत किया। अंतिम दिन रामलीला मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजतिलक की विधि को पूरा कराया। मुख्य अतिथि उद्यमी रघुराज गर्ग और संजीव अग्रवाल ने पूजन संपन्न कराया। भगवान श्रीराम की भूमिका में पंकज शर्मा सिंहासन पर बैठे। नई मंडी श्री रामलीला भवन में हो रहे 99वें श्री रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल मंत्री, अशोक गर्ग एवं कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया ने कलाकारों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मंच संचालन के लिए स्वदेश कौशिक को और सभी सहयोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मथुरा से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण पर आधारित रासलीला की अत्यंत सुंदर प्रस्तुति दी। आयोजन में कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, सत्य प्रकाश मित्तल, अशोक तायल, राकेश खंडेलवाल, विनोद सिंघल, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

नई मंडी रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का दृश्य स्रोत आयोजक

नई मंडी रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का दृश्य स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed