{"_id":"580e5de04f1c1b994fbc20c9","slug":"aware-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक मंच ने चाइना सामान की होली जलाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक मंच ने चाइना सामान की होली जलाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
चाइना के सामान की होली जलाते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में जागरूकता मंच के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकालकर चाइना सामान की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से दीपावली पर चाइना का सामान न खरीदने की अपील की। सोमवार को जागरूकता मंच के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ उसका पुतला लेकर नगर में जुलूस निकाला। पानीपत खटीमा राजमार्ग तहसील पर चाइना का पुतला और चाइना का सामान की होली जलाई।
कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से चाइना का सामान न खरीदने की अपील की। कार्यक्रम का नेतृत्व पुष्पराज तंवर व विभा सिंह किया। मौके पर प्रवेन्द्र भड़ाना, पूर्व सैनिक बीआर धीमान, ब्रिजेश रस्तौगी, प्रदीप संगल, चौधरी अश्वनी, सतीश खटीक, रामधारी कश्यप, कृष्ण अवतार शर्मा, नवीन राजपूत, प्रदीप, सुनील आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिलावटी मिठाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और मिठाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सोमवार को शिवसेना की जानसठ इकाई द्वारा तहसील जानसठ और क्षेत्र में दीपावली पर दुकानदारों द्वारा सिंथेटिक मावा और केमिकल द्वारा बनाई गई मिठाइयों पर रोक लगाने की मांग की।
तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार वत्स ने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में सिंथेटिक मावा द्वारा बनाई गई मिठाई पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग की। एसडीएम के कार्यालय पर न मिलने पर उनके स्टेनो सुशील कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मौके पर सौराज सिंह, मांगेराम सैनी, बिजेन्द्र, रामकिशोर, योगेंद्र, मनोज, मुन्नालाल, राजेश, दिनेश सुभाष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।