{"_id":"5ef38fc18ebc3e43024fd984","slug":"aware-of-traffic-rules-muzaffarnagar-news-mrt488017712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर ऑन लाईन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर ऑन लाईन प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात के नियमों के लिए प्रेरित किया
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल ने वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए अनेक प्रकार के प्रेरक संदेश दिए।
प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बताया कि 28 जून तक जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत स्कूल की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी गई। शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्ग निर्देशन में छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम में यही संदेश दिया गया कि सड़क पर यात्रा करते समय अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित यातायात करें। स्कूल डायरेक्टर जीबी पांडे ने संदेश में छात्र-छात्राओं को कहा कि यह पहला ऐसा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें यातायात के नियमों के साथ ही इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि कोविड-19 के दौरान सरकार द्वारा लागू किए गए यातायात नियमों का भी हम पूरी तरह से पालन करें।