फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awarded to students

छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Sat, 09 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Awarded to students
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। केके पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक के सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।

शनिवार को आयोजित अलंकरण समारोह में विद्यालय की जैननगर शाखा के प्रधानाचार्य आतिश कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्साह का संचार करना तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट अशोक कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने नवीन सत्र में शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी न करने और पाठ्यक्रम में भी कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अर्चिता, तरुण गोयल, पूर्वी, अभिषी गुप्ता, संजय शर्मा, अमन उपाध्याय, तुलिका छाबड़ा, सृष्टि जैन, पारथी जैन को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में भावना जैन, मानकी गुप्ता, प्रदीप सिंह, ममता वर्मा, सुधा जैन, स्वीटी चौधरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed