फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awakened administration, letter sent to lonivi to get pits filled

जागा प्रशासन, गड्ढ़े भरवाए जाने के लिए लोनिवि को भेजी चिट्ठी

Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Awakened administration, letter sent to lonivi to get pits filled
खतौली। कस्बे में स्थित जीटी रोड सहित संपर्क मार्ग खस्ता हाल है। इन मार्गों पर इतने गहरे गड्ढे है, कि वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे है। गहरे गड्ढे के कारण स्कूटी सवार की मौत भी हो गई थी। एसडीएम जीत सिंह राय ने पीडब्लूडी विभाग को पत्र लिखकर सड़क में हो रहे गड्ढों को भरवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कस्बे में नवीन मंडी स्थल के सामने जल निकासी न होने के कारण हर समय सड़क पर ही जलभराव रहता है। यहां पर स्थित कन्या इण्टर कालेज में आने जाने वाली छात्राओं को भी इस गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। जलभराव के कारण ओवर लोड वाहनों ने सड़क को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। जिस कारण गहरे गड्ढे हो गए है। गांव भैंसी में भी जल निकासी नही है, जिस कारण वहां भी जलभराव के साथ गहरे गड्ढे हो गए।
विज्ञापन

बुढ़ाना मार्ग, मीरापुर मार्ग, सफेदा रोड़ पर जल भराव की स्थिति तो नही है लेकिन वहां पर भी सड़क में गड्ढे हो गए है। मार्गों में बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे है। आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है, वही वाहन भी खराब हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले मंडी समिति के सामने स्कूटी गड्ढे में गिरने के कारण शादी समारोह से वापस लौट रहे सौरभ निवासी सकौती की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इस ओर संज्ञान लिया और पीडब्लूडी विभाग को पत्र लिखकर सड़क में बने गड्ढों को भरने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed