फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awaiting the administration

प्रशासन से हामी का इंतजार

Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Awaiting the administration
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जनपद के तीन कालेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए प्रशासन की हामी का इंतजार है। छात्र संगठनों ने कालेजों को प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर दे दिया है। इस पर डीएवी कालेज के प्राचार्य ने हस्ताक्षर किए हैं, जबकि अन्य दो कालेजों की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। यदि प्रशासन अनुमति देता है तो 22 व 23 दिसंबर से कालेजों में छात्र सत्ता का बिगुल बजना तय है।
विज्ञापन


मेरठ में चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव होने के बाद कालेजों में छात्रसत्ता के लिए उठापटक शुरू हो गई है। जनपद में भी रालोद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जोर आजमाइश लगा दी है। जिले में वर्ष 2012 से कालेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लगातार चुनाव की मांग उठने से कालेजों के साथ प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को बीजेपी के नितिन मलिक ने छात्रों के साथ डीएम और एसपी सिटी ओमबीर सिंह से मिलकर छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की बाबत पक्ष रखा है। छात्रों ने साफ कहा कि कालेज प्रशासन चुनाव कराने में उन्हें भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालेजों ने छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर अपना मत साफ कर दिया है। डीएवी कालेज प्राचार्य पीके गुप्ता ने बताया कि चुनाव को लेकर कुछ छात्र मिले थे। कालेज चुनाव से इंकार नहीं कर रहा है, लेकिन अंतिम अनुमति पुलिस-प्रशासन पर टिकी है। प्रशासन जैसे आदेश देगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।

उन्होंने चुनाव के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम पर अपने हस्ताक्षर कर स्वीकृति दी है, लेकिन अन्य कालेज भी तैयार हो। वहीं, एसडी कालेज के प्राचार्य डॉ एसी वार्ष्णेय ने बताया कि कॉलेज को चुनाव कराने में कोई आपत्ति नहीं है। पहले प्रशासन अनुमति जारी कर दे, उसके बाद चुनाव कराया जाएगा।

वहीं, एबीवीपी और भाजपा नेता नितिन मलिक के शिकायत देने के बाद एडीएम-ई ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र दिया है। छात्रों की शिकायत पर बुधवार को एसडी, डीएवी और छोटू राम कालेज के प्राचार्य को छात्रसंघ चुनाव पर रुख साफ करने के लिए बुलाया गया है।

चुनाव को लेकर दिनभर हुआ हंगामा
मुजफ्फरनगर। युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर हंगामा कर छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की है। मंडलाध्यक्ष हर्ष राठी ने कहा कि मेरठ मंडल में चुनाव कराए जा रहे हैं, जबकि जनपद में कालेज प्रशासन चुनाव में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।


रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, सुधीर भारतीय, नितिन बालियान आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों से कालेजों को निर्देशित करने के लिए आग्रह किया है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुमित मलिक, रजत पंवार, अमह्यीर, अक्की त्यागी, शुभम चाहल, नसीम राणा, मुकेश वर्मा, सन्नी पंवार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed