फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Avoid going to the markets, celebrate Eid festival with simplicity

मुस्लिम समाज के लोगों से स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील

Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Avoid going to the markets, celebrate Eid festival with simplicity
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने देश के मौजूदा हालत को देखते हुए मुसलमानों से ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी बयान में मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि देश के मौजूदा हालात बहुत अच्छे नहीं है। कोरोना वायरस की वजह से हर तरफ दहशत का माहौल है। इसलिए लोगों को चाहिए कि इस बार वह ईद का त्योहार घरों में रहकर बहुत ही सादगी के साथ मनाए। उन्हें चाहिए कि वे बाजार में जाकर खरीदारी न करें, क्योंकि ईद कपड़ों का नहीं बल्कि अपनों का त्योहार है। हर समय मास्क लगाए रखना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी ही इसका सबसे बेहतरीन इलाज है। उन्होंने कहा कि इस समय देश को हर किसी के योगदान की जरूरत है, इसलिए हम निश्चय करें कि इस ईद पर खरीदारी नहीं करेंगे। खरीदारी की जगह हर बंदा तय करे कि किसी एक परिवार को एक महीने का राशन, किसी एक जरूरतमंद के घर का एक महीने का किराया या किसी एक व्यक्ति को काम शुरू करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed