फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Audit team inspected facilities and safety arrangements.

Muzaffarnagar News: ऑडिट टीम ने परखी सुविधाएं और सुरक्षा के इंतजाम

Tue, 15 Sep 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Audit team inspected facilities and safety arrangements.
आपदा विशेष टीम ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय शोल्दा का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गांव शोल्दा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का सुरक्षा ऑडिट करने के लिए पहुंची टीम ने विद्यालय की सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परखा। टीम में शामिल विशेषज्ञों ने स्कूल स्टाफ को आपदा से बचाव के तरीके बताए।
प्रबंधन प्रशिक्षण में आपदा विषय विशेषज्ञ मुकंद वल्लभ शर्मा ने कहा कि सरकारी अर्धसरकारी इंटर कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालयों का स्कूल सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। जिसके तहत शोल्दा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा ऑडिट जोनल कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ऑडिट किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता शर्मा की उपस्थिति में ऑडिट टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इसमें रसोई शौचालय, पेयजल स्वच्छता, दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं, स्टाफ रूम, गतिविधि कक्ष गेट खिड़कियों की स्थिति, टीवी इमरजेंसी लाइट आदि का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

ऑडिट के बाद आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में विद्यालय स्टाफ, सभी रसोइयां, अनुचर, अनुदेशक और छात्र छात्राओं को सर्पदंश, आकाशीय बिजली, भूकंप आदि आपदाओं की जानकारी एवं बचाव के तरीके बताए गए। इस अवसर पर इस अवसर पर सविता शर्मा प्रधानाध्यापक, चंचल रानी सहायक अध्यापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed