फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted to kill a married woman by strangling a dupatta

दुपटटे से गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kill a married woman by strangling a dupatta
खतौली। शादी में दिए गए दान दहेज के बाद भी अतिरिक्त दहेज में मांगी जा रही रकम न मिलने से नाराज पति सहित ससुरालियों ने विवाहिता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या के प्रयास किया। पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुर्जर कालोनी पार्श्वनाथ नगर निवासी राजकुमार ने तहरीर में बताया कि उनके अपनी पुत्री स्वाति की शादी 28 फरवरी 2020 को की थी, जिसमें करीब 35 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उसके बाद भी अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर स्वाति को यातनाएं दी गई, जिसके बाद स्वाति को उसके पिता अपने घर ले आए। आरोप है कि 26 नवंबर को उनके यहां स्वाति का पति लव कुमार, ससुर ओमकार, सास कुसुम, देवर दिवेश, दिव्य आए। उन्होंने स्वाति की हत्या करने के इरादे से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। चीख पुकार की आवाज पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। स्वति को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने विवाहिता की हत्या का प्रयास करने के आरोप में लव कुमार, ओमकार, कुसुम, दिवेश, दिव्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल एचएनसिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed