{"_id":"5f0215ef8ebc3e42b4103b13","slug":"attempt-to-shoot-a-young-man-muzaffarnagar-news-mrt489806978","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को गोली मारने का प्रयास
मुजफ्फरनगर, ककरौली। गांव ढांसरी के जंगल में नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने किसान के साथ मारपीट करते हुए उसे गोली मारने का प्रयास किया। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी कंवरपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा शैंकी रविवार सुबह खेत पर पानी चलाने गया था। उसके खेत के पास ही गंगनहर की पुलिया है, जहां गांव के ही लोग बड़ी संख्या में नहाने के लिए आते हैं। पीड़ित के अनुसार, खेत पर सिंचाई करते हुए शैंकी भी गंगनहर पुलिया पर नहाने के लिए चला गया, जहां उसका गांव के ही तीन युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों युवक रविवार देर शाम खेत पर पहुंचे और वहां पानी चला रहे शैंकी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी उसे खेत में खींच ले गए, जहां आरोपियों ने तमंचा सिर से सटाकर उसे गोली मारने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे किसान मौके पर जा पहुंचे, जिन्हें देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों से बेटे की जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।