Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to seize NRI's land despite court stay; attack ensues

Muzaffarnagar News: अदालत के स्टे के बावजूद एनआरआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश, हमला

Sun, 08 Nov 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to seize NRI's land despite court stay; attack ensues
सिखेड़ा। थाना पुलिस ने बहादुरपुर गांव के जंगल में कृषि भूमि पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फसल उजाड़ने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और अदालत के स्थगन आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन

नई मंडी के बिलासपुर गांव निवासी मुमताज अली ने पुलिस को बताया कि उनके भांजे एनआरआई अख्तर की कृषि भूमि बहादुरपुर के जंगल में है। अख्तर और उनका परिवार दुबई में रहता है।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के लोग लंबे समय से इस भूमि पर खेती करने में बाधा डाल रहे हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। सिविल जज मुजफ्फरनगर ने 16 दिसंबर 2025 को मुमताज अली के पक्ष में स्थगन आदेश जारी किया था। इसमें भगत सिंह को खेती में बाधा न डालने का निर्देश दिया गया था। आरोपी 2025 से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ से दस बजे मुमताज अली अपने साथियों के साथ खेत में सरसों की बोआई कर रहे थे। तभी भगत सिंह सहित नौ आरोपी लाठी, डंडे, तमंचे व बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सरसों बोने पर आपत्ति जताई और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपियों ने मुमताज अली और उनके साथियों के साथ मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए गेहूं और सरसों की फसल उजाड़ दी।

पुलिस ने मुमताज अली की शिकायत पर आरोपी भगत सिंह, हरेंद्र, शिवराज, ध्यान सिंह, अजब सिंह, धर्मेंद्र, योगेंद्र सन्नी और वंश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि उपनिरीक्षक मांगे राम करदम को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed