{"_id":"5e4eda0b8ebc3ef2952d4bb4","slug":"attempt-to-kidnap-the-girl-muzaffarnagar-news-mrt470027876","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की मासूम को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की मासूम को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल की मासूम को अगवा करने का प्रयास
छपार। गांव बसेड़ा में युवक ने बुधवार शाम पांच साल की मासूम को उसी के घर से अगवा करने का प्रयास किया। बच्ची की मां एवं चाची ने मासूम को किसी प्रकार छुड़ाया, जबकि आरोपी फरार हो गया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी युवक अपने भाई के साथ काफी समय से हिमाचल प्रदेश में कपड़ों की फेरी लगाता है। घर पर दोनों भाइयों के बच्चे व अन्य परिजन रहते हैं। एक भाई ने बृहस्पतिवार को गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि उसकी पांच साल की बेटी बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव का युवक वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठाकर ले जाने लगा। उसी समय घर से बाहर निकली बच्ची की मां एवं चाची ने युवक को बच्ची को उठाकर ले जाते देेखकर आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने मासूम को जबरन युवक के चंगुल से छुड़ा लिया, जबकि आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बच्ची के पिता रात में ही घर लौटे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।