फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack with sticks in dispute over wall, death of elderly

दीवार के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, बुजुर्ग की मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks in dispute over wall, death of elderly
भौराकलां। थाना क्षेत्र के कसबा सिसौली में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में उपचार कराया। घायल बुुजुर्ग की मौत हो गई। पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिसौली की पट्टी चौधरान निवासी धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। वादी का कहना है कि उसके भाई कल्याण सिंह (87) के ऊपर दीवार को लेकर हुए विवाद में पड़ोस के ही फूल सिंह पक्ष ने हमला कर दिया था। परिवार ने घायल कल्याण सिंह का उपचार कराया। शुक्रवार को हालत खराब होने पर परिजन दोबारा उपचार के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फूल सिंह और उसके बेटे भारत व अन्नू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed