फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on young man with Balkat for not giving peanuts

Muzaffarnagar News: मूंगफली न देने पर युवक पर बलकटी से हमला

Tue, 13 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attack on young man with Balkat for not giving peanuts
भोपा। गांव योगेंद्र नगर निवासी आकाश की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम वह मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। उसने गांव में ही परचून की दुकान से दस रुपये की मूंगफली खरीदी। तभी गांव का एक युवक उसकी जेब से जबरदस्ती मूंगफली निकालने लगा। विरोध किया तो आरोपी गाली देने लगा। अपने दो साथियों को भी बुला लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक आरोपी ने बलकटी से उसके सिर पर वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed