फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on Rakesh Tikait, workers did highway jams

भाकियू के प्रवक्ता पर हमला, कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

Fri, 18 Jan 2019 12:00 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Fri, 18 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on Rakesh Tikait, workers did highway jams
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर हमले के विरोध में जाम लगाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शहर के वहलना चौक पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के संधावली कट पर जाम लगा कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। करीब सवा घंटे जाम में मुसाफिर फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 21 जनवरी को बंद की चेतावनी दे डाली। एडीएम प्रशासन ने मौके पर प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की भतीजी की शुक्रवार को शादी है, जिसका आयोजन वहलना चौक स्थित बैंक्वेट हॉल नंदगांव में होना है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे राकेश टिकैत नंदगांव में शादी की व्यवस्थाओं को देखकर लौट रहे थे। आरोप है कि वहलना चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने राकेश टिकैत की गाड़ी रुकवाकर हमले का प्रयास किया। रास्ते में खड़े बाइक सवारों को देख राकेश टिकैत व उनके गनर ने मोर्चा संभाला। इस पर बाइक सवार दोनों हमलावर शहर की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन


राकेश टिकैत के चालक ने दोनों का पीछा किया और आईटीआई प्रशिक्षक संस्थान के सामने हमलावरों की बाइक में पीछे से टक्कर मारी, जिस पर वे सड़क पर जा गिरे। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक वहीं छोड़ खेतों में घुसकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की बाइक कब्जे में लेते हुए उनकी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर हमले के प्रयास की घटना की जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ता राकेश टिकैत के सरकुलर रोड स्थित आवास पर जा पहुंचे। सूचना मिलने पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान और सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया भी राकेश टिकैत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

वहीं, भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब तीन बजे जिलाध्यक्ष  राजू अहलावत के नेतृत्व में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर संधावली कट के पास जाम लगा दिया और हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इसके साथ ही 21 जनवरी को जिला बंद कराने की भी चेतावनी दे डाली। इस पर कई थानों की फोर्स के साथ एडीएम प्रशासन अमित सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया, जिसके बाद करीब सवा घंटे बाद शाम करीब 4.15 बजे जाम खोला गया। शाम तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर दोनों युुवकों मिमलाना रोड निवासी इरशाद पुत्र मोहम्मद अली और मोहल्ला लद्दावाला निवासी जीशान पुत्र इकबाल को पकड़ लिया गया है। जांच में हमले के बजाय महज गलतफहमी में हुई कहासुनी का मामला सामने आ रहा है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना में शामिल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल भाकियू की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिस आधार पर तहरीर आती है, उसी आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

राकेश टिकैत का कहना है कि युवकों के इरादे सही नहीं थे। गनर ने उनका परिचय भी दिया, तभी भी युवकों ने गनर के साथ अभद्रता की। युवकों का ध्येय क्या था, पुलिस इसकी जांच करे, अगर वे दोषी है तो जेल भेजे जाएं।

चंद मिनटों में सड़कों पर उतरे सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता      
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले के प्रयास की सूचना मिलते ही चंद मिनटों में ही सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब सवा घंटे तक हाईवे पर लगे जाम में सैकड़ों वाहन व उनमें मौजूद हजारों मुसाफिर भी जहां के तहां फंसे रहे। विभिन्न बसों में मुजफ्फरनगर आने वाले यात्री, महिलाओं व बच्चों को काफी दूर तक पैदल ही सफर करना पड़ा।


हालात से निपटने के लिए शहर कोतवाली के साथ ही सिविल लाइंस व मंसूरपुर थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया जहां राकेश टिकैत के आवास पर रहकर उन्हें दिलासा देते रहे, वहीं एडीएम प्रशासन अमित सिंह हाईवे जा पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed