{"_id":"609c22748ebc3ebf1b55070e","slug":"attack-on-family-in-nizampur-video-goes-viral-muzaffarnagar-news-mrt538090622","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामपुर में परिवार पर हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर में परिवार पर हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव निजामपुर में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों औश्र धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी शनि सिंह बुधवार दोपहर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह गांव स्थित कुएं पर पहुंचा, गांव के ही रोशन, बॉबी, विशाल, शशि, पप्पू व प्रदीप ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर चुनाव में उनके प्रत्याशी को वोट न देने का आरोप लगाया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
जानकारी मिलने पर शनि के परिजन दुष्यंत, भूषण, सरोज व राकेश देवी मौके पर पहुंचे और शनि को बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। हमले में शनि, दुष्यंत सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भोपा ले जाकर उपचार दिलाया।
विज्ञापन
एक घायल को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर ककरौली मुकेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, गांव दौलतपुर निवासी काला उर्फ आसिफ के साथ गांव के ही साजिद, खालिद व आसिफ ने मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।