फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on employees who went for electricity checking

बिजली चोरी पकड़ने पर कर्मचारियों पर हमला

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on employees who went for electricity checking
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में बिजली चोरी पकड़े जाने से गुस्साए गृहस्वामी ने साथियों के साथ जेेई व अन्य कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में जेई समेत अन्य बिजली कर्मचारी घायल हो गए, जिनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड स्थित बिजलीघर के जेई नितिन अरोरा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वे लाइनमैन शाहनवाज, टीजी-2 अब्दुल वहीद, संविदाकर्मी गुलफाम, अरुण चौहान व अन्य के साथ बुधवार शाम मोहल्ला खालापार में चेकिंग करने गए थे। जेई ने बताया कि चेकिंग के दौरान खालापार निवासी नईम व शमीम पुत्रगण यासीन के घर में लगे विद्युत मीटर से बिजली चोरी करने की बात सामने आई। आरोप है कि बिजली चोरी पकड़े जाने से गुस्साए नईम व शमीम ने साथी अफजाल व अन्य लोगों के साथ मिलकर विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। आरोपियों ने टीम के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज भी छीनकर फाड़ दिए। बामुश्किल विभागीय टीम ने वहां से किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराने के बाद जेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed