फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on director in Lal Dayal Public School

Muzaffarnagar News: लाल दयाल पब्लिक स्कूल में संचालक पर हमला

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Attack on director in Lal Dayal Public School
खतौली। लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजबीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू पर संस्था के कार्यालय में हमला कर दिया गया। हमले में उन्हें गंंभीर चोट आई है। उन्हे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से मामले की जानकारी ली। संस्था में लेन-देन को लेकर चले आ रहे विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को राजबीर सिंह वर्मा अपने स्कूल के कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे चेहरे व हाथों पर गंभीर चोट आई। कार्यालय में मेज का शीशा टूटा हुआ था। वहां खून भी पड़ा था। हमले के बाद हमलावर भाग गए। बाद में संचालक के शोर मचाने पर स्कूल में मौजूद अन्य लोग उन्हें खतौली सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उनका बेटा व पत्नी व अन्य उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालत में सुधार न होता देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सपा सांसद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं। फुटेज देखने पर पता चला कि एक महिला कार्यालय में गई थी। कुछ देर बाद ही छह-सात लोग भी कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संचालक के साथ मारपीट हुई। मारपीट का मामला स्कूूल के संचालन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले स्कूल में ही काम करने वाले वाले बताए गए है। अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नही आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed