फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on assistant manager in dispute

मामूली विवाद में असिस्टेंट मैनेजर सहित कर्मियों पर हमला

Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Attack on assistant manager in dispute
मामूली विवाद में असिस्टेंट मैनेजर सहित कर्मियों पर हमला
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम दस से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को घायल कर दिया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला एक कर्मचारी को नौकरी से हटाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर कुलदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि टोल प्लाजा से कुछ दिन पूर्व गांव रेत्ता नंगला निवासी युवक को वित्तीय हेराफेरी के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया था। कई लोगों ने उसकी सिफारिश भी की, लेकिन उसे दोबारा ड्यूटी पर नहीं रखा गया। आरोप है कि इसी रंजिश में शुक्रवार शाम दस से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे और जो भी कर्मचारी सामने आया, उसी पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में पहुंचकर वहां मौजूद असिस्टेंट मैनेजर अखिलेश जोशी व कंप्यूटर पर काम कर रहे कर्मचारियों से जमकर मारपीट कर दी। इसमें कृष्णा नामक कर्मचारी का धारदार हथियार से किए गए हमले में सिर फट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं, अखिलेश जोशी, शिवा व कपिल भी घायल हो गए। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में दस हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला टोल कर्मचारियों के अंदरूनी विवाद से जुड़ा है। जांच के साथ ही सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed