{"_id":"68891ed6c9f35c9069029cb2","slug":"attack-inside-the-house-three-people-including-brother-and-sister-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-150998-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घर में घुसकर मारपीट, बहन-भाई सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घर में घुसकर मारपीट, बहन-भाई सहित तीन घायल
विज्ञापन
बुढ़ाना। सोमवार देर रात बिराल गांव में गाली देने से मना करने पर दूसरे वर्ग के दर्जनों ग्रामीणों ने पाल समाज के एक परिवार के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस हमले में बहन-भाई व उनका पिता घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल में देर रात के समय दूसरे वर्ग का युवक चांद पाल समाज के मोहल्ले से गुजर रहा था। आरोप है कि गली में खेल रहे दो बच्चों को वह गालियां देने लगा। गाली देने से मना करने पर चांद की सूचना पर उसके दर्जनों साथी वहां पहुंच गए।
युवकों ने मूलचंद के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में मूलचंद, उसका बेटा उज्जवल, बेटी घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। देर रात के समय पीडित परिवार के लोग बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। घटना की तहरीर पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि हमला करने वालों में जमात में आए कुछ युवक भी थे। तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व एक दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
इस घटना में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।