{"_id":"5de6af5e8ebc3e54f878495a","slug":"attachment-notice-paste-on-the-houses-of-the-accused-khatauli-news-mrt456883069","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा
मोरना। अदालत ने गैंगरेप के चार आरोपियों के विरुद्ध कुर्की के आदेश दिए हैं। ककरौली पुलिस ने चारों आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।
ककरौली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्ष पूर्व हुए गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि युवती अपनी मां के साथ मुर्गी फार्म पर जा रही थी। गांव के ही चार व्यक्तियों ने युवती को मुर्गी फार्म से उठाकर खेत में ले गए थे और तमंचे के बल पर उसके गैंगरेप किया था। आरोपी युवती को बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर भाग गए थे। युवती को घटना के बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूचना पर थाना ककरौली में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान थाना ककरौली पुलिस ने मुकदमे में एफआर लगा दी थी। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने ककरौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर ककरौली पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था। चारों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। कोर्ट ने चारों आरोपी अब्दुल सलाम पुत्र मुमताज मोहम्मद, तारिक पुत्र यामीन, मूसा पुत्र मुमताज व ताजिम पुत्र साबिर के मकानों की कुर्की करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के मकानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।