फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   At present the system is growing, not faith: Shastri

वर्तमान में व्यवस्था बढ़ रही है आस्था नहीं:शास्त्री

Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
At present the system is growing, not faith: Shastri
मुजफ्फरनगर, मोरना। भागवत प्रवक्ता आचार्य जगदीश शास्त्री ने कहा कि भगवान हमेशा मानव की गलतियों को माफ करते हैं। वर्तमान में व्यवस्था बढ़ रही है, आस्था नहीं।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में स्वामी उमेशांनद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता एवं ज्योतिषविद डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज के सानिध्य में मां बगला मुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव में कथा का आयोजन किया गया। शास्त्री ने कहा कि भगवान कण कण में विराजमान है और भक्ति के बल के पर उनके दर्शन किए जा सकते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधर्म भगवान की पीठ से और धर्म भगवान के हृदय से उत्पन्न होता है। अधर्म की पत्नी झूठ और दंभ पुत्र तथा माया पुत्री का नाम है। यह तीनों तत्व मानव में न हो, तभी वहां भगवान वास करते हैं। वर्तमान में व्यवस्था बढ़ रही है आस्था नहीं। इसलिए हमें अपनी आस्था को बढ़ाना है। मनुष्य को भगवान के भजनों का गुणगान करना चाहिए। कथा में मुख्य यजमान मेरठ के विकास गर्ग, संध्या गर्ग, मोदीनगर के रामबीर, रुकमणी रही। कार्यक्रम में पंडित दुर्गाप्रसाद, मिश्र, जय प्रकाश तिवारी, पंडित संजीव शास्त्री, कमलेश देवी, कुसुम , विमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed