फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Assistance given to the needy on Ambedkar Jayanti

आंबेडकर जयंती पर जरूरतमंदों को दी सहायता

Tue, 14 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Assistance given to the needy on Ambedkar Jayanti
शहर के खादरवाला में डॉ आंबेडकर की जयंती मनाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती सादगी से मनाई गई। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई। लोगों से अपने घरों में मोमबत्तियां जलाकर प्रकाश करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित आंबेडकर छात्रावास में लोगों को राशन किट एवं अन्य सामग्री दी गई। संरक्षक मनोज कुमार उर्फ मुन्नू ने कहा कि लोग अपने घरों में मोमबत्तियां जलाएं। लॉकडाउन को लेकर सरकार के आदेशों का पालन करें। डा. अनिल कुमार ने सैनिटाइजर, मास्क एवं बचाव के अन्य सामान का वितरण किया। कार्यक्रम में शामिल हुए चुनिंदा लोगों को डा. विनोद कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही प्रवेश दिया। प्रवेश तोमर, अनिल विधायक, बालेंद्र कुमार मौर्य, संदीप कुमार, डा. पुरुषोत्तम, नीटू कुमार, दीपक कुमार, एडवोकेट गोपाल, डा. आवेश कुमार, धनप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरवट गांव के मोहल्ला बचन सिंह कालोनी में ग्राम प्रधान ऊषा शर्मा के आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, केले व बिस्कुट भी वितरित किए। ऋषभ शर्मा, सोहनबीर सिंह, हरपाल शर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, समेंद्र शर्मा, राजबल राणा एडवोकेट, भंवर सिंह, विक्की कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैदासपुरी में प्रसाद वितरण पुलिस ने रुकवाया
मुजफ्फरनगर। रैदासपुरी में लॉकडाउन का उल्लंघन होता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर प्रसाद वितरण रुकवा दिया। बाद में अपने स्तर से प्रसाद वितरित किया। शहर के तीनों थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बाबा साहेब के अनुयायियों से इस संबंध में वार्ता की थी। मंगलवार को डा. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर-घर जाकर प्रसाद वितरण भी किया गया। मोहल्ला रैदासपुरी में मंगलवार सुबह घर-घर जाकर प्रसाद वितरित कर रहे डा. आंबेडकर के अनुयायियों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि प्रसाद वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने प्रसाद से भरे भगोने भी कब्जे में ले लिए। बाद में पुलिस ने अपने स्तर से ही घर-घर जाकर प्रसाद वितरित किया।

देहात क्षेत्र में भी मनाई जयंती
मीरापुर। डा. भीमराव आंबेडकर समिति के महासचिव सुरेंद्र कुमार और पूर्व विधायक सुरेशचंद तितोरिया के आवास पर डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिवम राजवंशी, अजीत तितोरिया, राहुल वर्मा व सरताज सैफी आदि मौजूद रहे। भोपा। जनता इंटर कॉलेज परिसर में डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक अवतार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आंबेडकर सेवा समिति ने घर-घर जाकर प्रसाद वितरण किया। भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल ने आवास पर ही डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed