{"_id":"57ab76374f1c1b3a1cee53e3","slug":"assembly-elections-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट फाइनल होते ही आलम ने पाला बदला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट फाइनल होते ही आलम ने पाला बदला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बासपा
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना से सपा विधायक नवाजिश आलम ने आखिरकार सपा को अलविदा कह ही दिया। अपनी ही सरकार में बेगाना हुआ आलम परिवार किसी तरह सपा सरकार का समय पूरा कर रहा था। बसपा ने मीरापुर से जैसे ही टिकट की हरी झंडी दी, उन्होंने तुरंत पाला बदल डाला। आठ अगस्त को मीरापुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी नवाजिश के टिकट की घोषणा करेंगे।
पूर्व सांसद अमीर आलम खां का परिवार अपनी ही सरकार में परेशानी महसूस कर रहा था। उनके बेटे नवाजिश आलम बुढ़ाना से विधायक बनने के बाद भी मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं पा सके। आलम परिवार को सपा मुखिया ने किनारे किए रखा। यही कारण रहा कि विधान परिषद चुनाव में नवाजिश आलम ने बसपा प्रत्याशी को वोट कर दिया। काफी समय से नवाजिश आलम बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संपर्क में थे।
बुधवार को उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। यह सब तब हुआ जब उन्हें मीरापुर विधानसभा से टिकट का आश्वासन मिल गया। मीरापुर से इस समय बसपा के ही मौलाना जमील विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार आठ सितंबर को मीरापुर में नवाजिश आलम कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। इसी सम्मेलन में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी नवाजिश आलम के टिकट की घोषणा करेंगे। आलम परिवार के बसपा में जाने से जिले की राजनीति प्रभावित होगी।