{"_id":"66590ab6929567ab29041024","slug":"assault-case-registered-against-ten-toll-workers-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-123274-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दस टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दस टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे हाथरस निवासी रवि कुमार व उनके परिवार से मारपीट के मामले में दस टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार रात हाथरस के देवनगर सादाबाद निवासी रवि कुमार बिना फास्ट टैग लगी कार में अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान कर कार में छपार टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने नगद टोल भुगतान करने को कहा तो इससे नाराज होकर दस टोलकर्मियों ने उन पर हमला बोल दिया और उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की थी। मारपीट में रवि कुमार व उनके परिजन संजीव, विनीत, हेमलता, प्रीति, रुचि आदि घायल हुए थे। संजीव चाेट लगने पर बेहोश हो गए थे। एक कर्मचारी पर बच्चे पर पिस्टल तानने का भी आरोप है। महिलाओं के हंगामे की जानकारी पाकर पहुंची छपार पुलिस ने घायलों का उपचार कराया था। तहरीर के आधार पर छपार पुलिस ने दस टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ सदर राजू साव का कहना कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। कुछ आरोपियों की पहचान हुई है। उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
पहले भी होती रही मारपीट
छपार टोल प्लाजा पर मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। अब से पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए हैं। इसके बाद भी यह घटनाएं बंद नहीं हुई है।