{"_id":"684ae74398229858a20ae39a","slug":"aspa-workers-protested-demanded-withdrawal-of-fake-cases-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-147753-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग
विज्ञापन
- सीओ से मिले कार्यकर्ता, आंदोलन की दी चेतावनी
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। आसपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने 20 जून तक मुकदमे वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को आसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि आजाद समाज पार्टी का युवा जिला प्रभारी गांव संभलहेड़ा निवासी हिमायूं सिद्दीकी व भीम आर्मी कार्यकर्ता मीरापुर टोल प्लाजा पर आसपास गांवों के ग्रामीणों से टोल वसूलने के विरोध में छह जून को धरना दे रहे थे।
उस समय टोल कर्मचारियों, बाउंसरों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज की। कार्यकर्ताओं ने यह शिकायत मीरापुर पुलिस से की थी। आरोप है कि मीरापुर पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
सीओ यतेंद्र नागर को प्रार्थना पत्र देकर चेतावनी दी कि यदि 20 जून तक फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए और मीरापुर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता करते हुए बड़ा आंदोलन चलाएगी।
इस दौरान भीम आर्मी के तहसील संयोजक मोहित बौद्ध, हिमायुं सिद्दीकी, रवि गौतम, नवाज काजमी, अर्जुन एडवोकेट, मनीष एडवोकेट, डॉक्टर अलीम आदि मौजूद रहे।