फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asian Games 2023: Indian team won gold by defeating Iran, coaches Arjun and Sanjeev gave mantras for victory

Asian Games 2023: ये है भारतीय टीम की सफलता का राज, ईरान को हराकर रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Sat, 07 Oct 2023 08:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Oct 2023 08:34 PM IST
सार

Asian Games 2023 : शनिवार को खेले गए फाइनल में भारत ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। कोच के तौर पर संजीव बालियान ने खिलाड़ियों बेहतर तरीके से तैयार किया।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Indian team won gold by defeating Iran, coaches Arjun and Sanjeev gave mantras for victory
भारतीय टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों की पुरुष कबड्डी के फाइनल में टीम इंडिया ने ईरान को हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया। कोच अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान ने खिलाड़ियों को गुरुमंत्र दिए। टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मुजफ्फरनगर के बसेड़ा के दिलेर खिलाड़ी अर्जुन देशवाल ने शानदार भूमिका निभाई। मुंडभर और बसेड़ा में खुशियां छा गईं।

विज्ञापन


एशियाई खेलों के लिए भारतीय कबड्डी टीम के कोच मुंडभर निवासी अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान और ई भास्करन को बनाया गया था। टीम में बसेड़ा गांव के शानदार खिलाड़ी अर्जुन देशवाल भी शामिल रहे। शनिवार को खेले गए फाइनल में भारत ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। कोच के तौर पर संजीव बालियान ने खिलाड़ियों बेहतर तरीके से तैयार किया। 

विज्ञापन

इसी साल जुलाई माह में भी भारत ने एशियाई चैंपियनशिप में भी ईरान को हराया था। जीत के बाद बालियान ने कहा कि टीम ने एकजुटता के साथ सधा हुआ प्रदर्शन किया। लक्ष्य से भटके नहीं और धैर्य के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके लिए टीम इंडिया ने कड़ी मेहनत की थी। खिलाड़ियों का प्रयास रंग लाया।

मुंडभर में छा गईं स्वर्णिम खुशियां
एशियाड में भारतीय टीम के कबड्डी में गोल्ड जीतने पर सिसौली क्षेत्र के गांव मुंडभर में खुशियां की महक है। राष्ट्रीय टीम कोच एवं अर्जुन अवार्डी संजीव कुमार के स्वजनों और मित्रों ने टीवी पर रोमांचक फाइनल का लाइव प्रसारण देखा। संजीव की वृद्ध माता राजकली ने कहा कि बेटे की मेहनत और सलाह टीम के काम आई। देश के लिए गोल्ड जीतना बड़ी बात है। भाई राजपाल सिंह, सोमपाल सिंह ने कहा कि संजीव देश के सफल कोच साबित हुए है। एशियाड से पहले उनकी कोचिंग में भारत की जूनियर कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। बालियान इन दिनों परिवार के साथ गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रह रहे हैं।

विज्ञापन

अर्जुन के बसेड़ा में छाईं खुशियां
बसेड़ा गांव के कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल ने खूब चमक बिखेरी। गांव बसेड़ा निवासी कोच मास्टर धर्मेंद्र देशवाल के सानिध्य में अर्जुन देशवाल ने खेल की महारत हासिल की। पिता चरण सिंह देशवाल उर्फ लाला पेशे से किसान है। माता सीमा देवी ग्रहणी है। छोटा भाई आर्यन उर्फ शैंकी जो पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता है। अर्जुन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में खास भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में अर्जुन ने शानदार खेल दिखाया। 

कोच संजीव बालियान कहते हैं कि अर्जुन लाजवाब खिलाड़ी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, चौधरी जोरावर सिंह, मास्टर धर्मवीर सिंह, प्रधान प्रवेंद्र देशवाल, विक्रांत देशवाल, रविंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुमित राठी, प्रियव्रत, अमित कुमार ने खुशी मनाई। जिला कबड्डी अध्यक्ष अशोक बालियान व सचिव रामपाल सिंह ने खुशी जताई।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

संजीव ने खुद को साबित कर दिखाया
अपने दौर के शानदार खिलाड़ी रहे संजीव बालियान ने इस बार कोच के तौर पर खुद को साबित कर दिखाया है। कबड्डी प्रीमियर लीग में जयपुर की टीम को खिताब दिलाया। जूनियर वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोच रहे। बुसान में एशियन चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के कोच भी संजीव बालियान ही थे। इस बार उनके प्रशिक्षण में टीम ने एशियाड का सोना जीता है।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed