फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asha workers performing the duty in the village with confidence

हौंसले के साथ गांव में फर्ज निभा रहीं आशा कार्यकत्री

Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Asha workers performing the duty in the village with confidence
हौसले के साथ गांव में फर्ज निभा रहीं आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। संकट की घड़ी में आशा कार्यकर्ता हौसले के साथ अपने फर्ज को निभा रहीं हैं। दूधली में पंचायत चुनाव के बाद कुछ ग्रामीण संक्रमित हो गए थे। इस दौरान महिला कर्मियों ने संक्रमित घरों के आसपास लोगों को जागरूक किया और बचाव के टिप्स दिए। बेखौफ होकर उन्होंने गांव में वैक्सीन कार्यक्रम में भागेदारी की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक बन रही है। दूधली में पंचायत चुनाव के बाद कई युवा संक्रमित हो गए। हालांकि एक पखवाड़े में अधिकांश ने यह लड़ाई जीत ली है।
विज्ञापन

- दूधली में तैनात आशा कार्यकर्ता कमलेश, आशा और कृष्णा कठिन दौर में अपनी ड्यूटी का बखूबी अंजाम दे रही हैं। कमलेश बताती हैं संकट के समय उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। संक्रमितों के आसपास ग्रामीणों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया और परिवार लक्षणों के बारे में खाका तैयार किया गया। पांच दिन गांव में वैक्सीनेशन अभियान के लिए कैंप में ड्यूटी की। प्रसव पीड़िता महिलाओं को कई बार सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य कर्मी आशा ने बताया ड्यूटी करने में वह पूरी मुस्तैदी से डटी हैं। कहती हैं परिवार से बड़ी राष्ट्र सेवा है। वैक्सीनेशन कार्यक्रम और परिवारों के सर्वे आदि कामों में दायित्व को निभा रही हैं।

- इसी गांव की आशा कार्यकर्ता कृष्णा ने बताया वह भी कोरोना महामारी में गांव में लोगों को घर रहने की अपील के साथ शारीरिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। भले ही संकट बड़ा है, लेकिन हम सबकी सजगता और सतर्कता से कोरोना हारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed