फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As the weather changed, diseases surrounded people

मौसम बदलते ही लोगों को बीमारियों ने घेरा

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
As the weather changed, diseases surrounded people
As the weather changed, diseases surrounded people
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। दिन के तापमान में पिछले तीन दिन से फिर बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात को ठंडक बनीं हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। बुखार, नजला, जुकाम और खांसी के मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या पांच दिन में 938 से डेढ़ हजार पर पहुंच गई है। मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। शुक्रवार को ओपीडी के अलावा दवाई वितरण कक्ष पर मरीजों की लाइन लगी रही। निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भरमार है। बुखार के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है। देहात क्षेत्र के प्राथमिक चिकित्सा क्षेत्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ओपीडी बढ़ी है। मौसम में बदलाव बीमारियां बढ़ने की बड़ी वजह है।
विज्ञापन

ओपीडी में इस तरह बढ़े मरीज
तिथि ओपीडी
18 अक्तूबर 938
19 अक्तूबर 1017
20 अक्तूबर 1493
21 अक्तूबर 1427
22 अक्तूबर 1360
इस तरह तापमान में उतार-चढ़ाव
तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 अक्तूबर 25.7 21.6
19 अक्तूबर 21.8 17.6
20 अक्तूबर 30.2 18
21 अक्तूबर 30.5 16.8
22 अक्तूबर 30 18
बच्चों को लेकर बरतें सावधानी
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ बीमारियां बढ़ रही है। सावधानी बरतकर बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। गुनगुने पानी का प्रयोग करें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें, मच्छरों को आसपास के क्षेत्र में न पनपने दें। बुखार, नजला या जुकाम समेत अन्य समस्याएं है तो घबराने के बजाए डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से बचाएगी एहतियात
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग एहतियात बरतें। खाने पीने के अलावा कपड़े पहनने का ध्यान रखें। अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed