फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as the results come, the morale of the operators, the chairman will be elected today

Muzaffarnagar News: नतीजे आते ही संचालकों की मान-मनौव्वल, आज चुने जाएंगे सभापति

Sun, 19 Mar 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
As soon as the results come, the morale of the operators, the chairman will be elected today
2-जानसठ के गांव सालारपुर में किसान सेवा सहकारी समिति में मतदान करने को लगी मतदाताओं की लाइन
- 61 समितियों के 267 संचालकों के पदों के लिए हुआ मतदान
विज्ञापन

- भोपा समिति पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन आरोपी पकड़े
- संचालक पद पर कई जगह भाजपा के पदाधिकारी हार गए

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले की 61 सहकारी समितियों के 267 संचालक पदों के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए गए। विजयी संचालकों ने खुशी मनाई। नतीजों के बाद संचालकों की मान-मनौव्वल का सिलसिला शुरू हो गया। सभापति और उपसभापति के संभावित दावेदारों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। रविवार को चुनाव होगा। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन ने भी अपना-अपना गणित साधना शुरू कर दिया है।

शनिवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिले की 61 समितियों पर 267 पदों के लिए मतदान कराया गया। समिति सदस्यों ने कतार में खड़े होकर मतदान किया। दिनभर केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही लगी रही। शाम चार बजे के बाद कड़ी निगरानी में मतगणना कराई गई, जिसके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सभापति और उपसभापति के लिए रविवार को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकतर जगह भाजपा और गठबंधन के समर्थकों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एआर को-ओपरेटिव रत्नाकर ने बताया कि रविवार को सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा।
विज्ञापन



समितियों पर इस तरह बने संचालक
जिले में 267 संचालक मतदान के माध्यम से चुने गए हैं, जबकि 300 संचालक निर्विरोध चुने गए थे। अब 567 संचालक सभापति और उपसभापति का चुनाव करेंंगे। आरक्षित पदों के लिए नौ प्रतिनिधि मनोनीत किए जाएंगे। सहकारी समिति से चुने गए संचालकों को संघ के दूसरे सदनों में भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन समितियों पर नहीं हुआ चुनाव
जिले की कुरथल, कुटबी और भौरा खुर्द समिति पर संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। इस वजह से तीनों समितियों पर शनिवार को चुनाव नहीं हुआ। जसोई समिति का चुनाव निरस्त कर दिया गया था। सभापति और उपसभापति का चुनाव 64 समितियों पर कराया जाएगा।


सूरजभाज ने भाजपा नेता यशपाल को हराया
मुजफ्फरनगर। किसान सेवा समिति सिसौली में सिर्फ संचालक के एक पद के लिए चुनाव हुआ। प्रत्याशी सूरजभान ने सीधे मुकाबले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष यशपाल बालियान को पराजित कर दिया। सूरजभान को 150 और यशपाल बालियान को 125 वोट मिले। आठ वोट रद्द हुए। जीत के बाद सूरजभान ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed