{"_id":"62d7042a3503790ac8300087","slug":"as-soon-as-the-doors-of-the-temple-open-the-poster-party-asks-is-everything-okay-muzaffarnagar-news-mrt597580390","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के कपाट खुलते ही पोस्टर पार्टी पूछती हैं, सब ठीक है ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के कपाट खुलते ही पोस्टर पार्टी पूछती हैं, सब ठीक है ना
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने बना रखी हैं सभी थानों में पुलिस की पोस्टर पार्टी
- सुबह चार बजे ही अलर्ट हो जाती है टीमें, धार्मिक स्थलों पर दस्तक देकर लेती हैं जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों की निगरानी कराई जा रही है। इस कार्य के लिए जिले भी बनाई टीम को पोस्टर पार्टी का नाम दिया है। यह टीमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। सुबह चार बजे से ही धार्मिक स्थलाें पर दस्तक देकर जानकारी लेती हैं।
हरिद्वार सीमा पर पुरकाजी भूराहेड़ी चेक पोस्ट से लेकर भंगेला चेक पोस्ट, बुढ़ाना मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी व शामली मार्ग पर लालूखेड़ी से चप्पे चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के आदेश दिए है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने शरारती तत्वों पर विशेष निगाह रखने के लिए पोस्टर पार्टी बनाई है। सभी थानों में चार-चार टीम बनाई गई है। एक टीम में चार पुलिसकर्मी तैनात है। यूं तो यह टीम पूरे जिले में कार्य कर रही है। मगर, विशेष तौर पर कांवड़ मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों की निगरानी की जा रही है।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पोस्टर पार्टी में तैनात पुलिसकर्मी सुबह चार बजे अलर्ट हो जाते है। सुबह सात बजे तक धार्मिक स्थलों पर पहुंच कर जानकारी लेते है। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है।