फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as the code of conduct is lifted, development work worth Rs 100 crore will gain momentum

Muzaffarnagar News: आचार संहिता हटते ही मिलेगी 100 करोड़ के विकास कार्यों को गति

Sun, 24 Nov 2024 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
As soon as the code of conduct is lifted, development work worth Rs 100 crore will gain momentum
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद जनपद में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद बन गई है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही गत बोर्ड बैठक में पारित 10 करोड़ के निर्माण संबंधी प्रस्ताव के तहत विकास होगा। मुख्यमंत्री नगरोदय वैश्विक योजना के तहत शासन को भेजे गए करीब 90 करोड़ के प्रस्ताव को भी पंख लगेंगे। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से चंदन चौहान के सांसद चुने जाने के बाद उनके त्यागपत्र पर मीरापुर विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने अक्तूबर में चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही निर्माण एवं विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया था। गत सात अक्तूबर को आयोजित हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये के निर्माण एवं विभिन्न विकास संबंधी प्रस्ताव पारित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed