फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As shown in practice own

अभ्यास में दिखाया दमखम, आज होगी भिड़ंत 

Mon, 19 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
As shown in practice own
स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच के लिए रविवार को यूपी और महाराष्ट्र की टीम ने जमकर पसीना बहाया। अभ्यास सत्र में दोनों टीमों ने दमखम दिखाया। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से मैदान पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। इसके लिए स्टेडियम प्रशासन ने मैदान की सभी व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया है। 
विज्ञापन


मैच के प्रत्येक क्षण को कैद करने के लिए स्टेडियम में कैमरे लगाए गए हैं। जो खिलाड़ियों के साथ मैच के रोमांचक पहलुओं को कैद करेंगे। मैच का स्कोर ऑनलाइन दिखेगा। रविवार को मौसम साफ रहने का दोनों टीमों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन


मैदान पर डटकर अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में टीम के कप्तानों ने रणनीति बनाई और बॉलरों के साथ बल्लेबाजों को भी विशेष रूप से मैच की अहमियत को बताया। शाम चार बजे दोनों टीमों ने मैदान पर अभ्यास किया। नेट प्रैक्टिस में मुजफ्फरनगर के बॉलरों ने खुद की रफ्तार और फिटनेस का परखा। मीडियम पेसर हर्षवर्धन ने करीब एक घंटे में 20 ओवर फेंके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि मैदान पर व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। ठंड का मौसम होने के चलते खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मैच के रेफरी, एंपायर रविवार को स्टेडियम पहुंच गए। एक दिन में बॉलिंग करने वाली टीम कम से कम 90 ओवर फेंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed