{"_id":"6299004fa4cba61e6e1f996c","slug":"art-is-a-sadhana-dr-mahavir-muzaffarnagar-news-mrt5912804157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला एक साधना है: डॉ महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला एक साधना है: डॉ महावीर
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में कलागंन के शिविर में चित्रकला की बारीकी सीखते प्रतिभागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे 20 दिवसीय कला शिविर में कलांगन के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति चित्र बनाकर एक कलाकार अपनी आजीविका चला सकता है। उन्होंने कहा कि कला एक साधना है, हम जितना इसमें डूबते हैं उतना ही निखरते हैं।
शिविर में सहारनपुर, मेरठ एवं मुजफ्फरनगर के नवोदित कलाकार उत्साहपूर्वक कला प्रशिक्षण लेने के लिए आ रहे हैं। मेरठ से पधारी पोर्ट्रेट में दक्ष कला अध्यापिका प्रीति प्रजापति ने कला गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के व्यक्ति चित्र को बनाकर दिखाया। प्रीति ने कलाकारों को एक्रेलिक माध्यम की बारीकियों से अवगत कराया। महाकवि रविंद्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व को बड़ी दक्षता के साथ चित्रित किया। कलांगन के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति चित्र बनाकर कलाकार अपनी आजीविका प्राप्ति का आधार बना सकता है। निरंतर प्रयास और सीखने की जिद हमें आगे बढ़ाती है।
इस अवसर पर जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल से कला प्रवक्ता जनेश्वर दास, जैन पीजी कॉलेज से कुलदीप कुमार, एसडी कॉलेज से डॉ. राजबल सैनी ने कार्यशाला में उपस्थित रहकर छात्रों की सहायता की। कला कार्यशाला में अनेक विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट विधा में प्रशिक्षण लिया। हिमांशु, रूबी खान, प्रीति वर्मा, योगेश, तैय्यबा, ज्योति आर्या, अनमोल सोनी, निशा, नशरा, जीनत, शालू आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला के संयोजक महामना मालवीय इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉ. अनिल सैनी का विशेष सहयोग रहा।