फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested worker BKU Tomar

भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arrested worker BKU Tomar
भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ मोरना। कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओें को रास्ते में ही ककरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ककरौली थाने में ही धरना, प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांध कर इन कानूनों का विरोध किया। बाद में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अभयराज पांडे और थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को ज्ञापन देकर काले कानूनों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन के उपरांत सभी को छोड़ दिया गया।

भाकियू (तोमर) ने मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना, प्रदर्शन की घोषणा की थी। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी सुबह कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय जा रहे थे। रास्ते में ही ककरौली पुलिस ने उन्हें रोक लिया तथा गिरफ्तार कर सभी को थाने पर ले आई। इसकी जानकारी पाकर अन्य कार्यकर्ता भी ककरौली थाने पर ही पहुंच गए। वहीं, पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि किसान इन कानूनों को स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान कड़ाके की सर्दी में दिल्ली में धरने पर जमे हुए हैं। अब तो कुदरत ही इंसाफ करेगी, जो भी होगा आंदोलन की धार को तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार और थाना प्रभारी को दिया, जिसमें तीनों कृषि कानूनों रो निरस्त करने, किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली देने, किसानों पर धोखे से किए गए मुकदमों को वापस लेने आदि की मांग की गई। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, समर सिंह, रोनक अली, शहजाद मलिक, राजेंद्र चौधरी, निखिल, राजकुमार, बॉबी, उपदेशपाल, इकबाल मास्टर, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed