फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested vehicle thief in encounter

मुठभेड़ में दबोचा वाहन चोर, साथी फरार

Sat, 05 Jan 2019 12:19 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 05 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arrested vehicle thief in encounter
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
 ककरौली थाना पुलिस ने दरियापुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चोर की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए चोर बाइकों की फर्जी आरसी तैयार कर उन्हें देहात क्षेत्र में बेच देते थे। पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ककरौली एसओ जितेंद्र अंबावत टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने दरियापुर मार्ग पर पहुंचकर संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई व घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र के कल्याणपुर किला अड्डा निवासी राशिद पुत्र हाशिम है, जिसके पास से तमंचा-कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


उसके फरार साथी की पहचान ककरौली निवासी फिरोज पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद राशिद की निशानदेही पर एक स्थान पर छिपाकर रखी गईं चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। अधिकांश बाइक यूपी-12 नंबर से हैं, जिनकी फर्जी आरसी तैयार की गईं हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चोरों ने गिरोह बनाया हुआ है, जो वाहन चोरी करने के बाद उनकी फर्जी आरसी तैयार कर उन्हें देहात क्षेत्र में बेच देते थे। मुठभेड़ में फरार हुआ फिरोज ही गिरोह के लिए फर्जी आरसी तैयार करता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी का फरार आरोपी भी बंदूक समेत दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई प्रेसवार्ता में ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ककरौली पुलिस ने ही गोकशी में वांछित चल रहे आमिल को भी गिरफ्तार किया है। उक्त आमिल के कब्जे से एक देशी बंदूक भी बरामद की गई है। आरोपी गोकशी के कई मामलों में वांछित है, जो लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपी आमिल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मुठभेड़ में दबोचे गोकशी के दो आरोपी       
भौराकलां के गांव शिकारपुर के सदरूद्दीन नगर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से एक क्विंटल मांस, चोरी की बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।

भौराकलां थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बृहस्पतिवार देर रात टीम के साथ गांव शिकारपुर के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गोकशी की सूचना पर उन्होंने सदरूद्दीन नगर मार्ग पर छापेमारी की, जहां चार लोग गोकशी करते मिले। धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, टोके जाने पर गोकशी कर रहे आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें टीम में शामिल सिपाही प्रमोद कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़े, जबकि दो अन्य फरार हो गए।


पकड़े गए बदमाशों में गांव शिकारपुर निवासी सलीम पुत्र शमशाद व गुलफाम पुत्र अनीस शामिल हैं, जबकि फरार आरोपियों की पहचान शिकारपुर के ही राजा पुत्र बालू कुरैशी व इरफान पुत्र वजीर के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि मौके से एक क्विंटल मांस, चोरी की बाइक व तमंचा-कारतूस के साथ ही अवैध कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों व पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ में फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed