फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested: Trapped in love trap by posing as Hindu, raped mother of two children for nine months, pressured her

UP: हिंदू बन प्रेमजाल में फंसाया, दो बच्चों की मां से 9 माह तक दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 13 Mar 2025 12:32 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में नाम बदलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने वाले गैर वर्ग के युवक ने महिला पर बच्चों सहित धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया था।

विज्ञापन
Arrested: Trapped in love trap by posing as Hindu, raped mother of two children for nine months, pressured her
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नाम बदलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने वाले गैर वर्ग के युवक ने महिला पर बच्चों सहित धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया था। नौ माह तक दुष्कर्म किया। मंगलवार को आरोपी ने मारपीट कर बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर पांच लाख रुपये वसूल किए। किसी को बताने पर बच्चों सहित हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन


कई ट्रकों का मालिक बता कर आरोपी युवक सरवट गांव निवासी माजिद ने महिला को इंस्टाग्राम पर अंश बनकर बात कर प्रेमजाल में फंसाया था। योजना बनाकर वह महिला को उसके दो छोटे-छोटे बच्चों सहित अपने साथ मुजफ्फरनगर ले आया। यहां पिछले नौ माह में महिला को अलग-अलग दो स्थानों पर किराए के कमरे में रखा।
विज्ञापन


पीड़िता ने मंगलवार देर रात नई मंडी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि युवक ने अपना अंश बताया, उसके साथ रहा। वह पूजा-पाठ भी करता था। इस कारण युवक के मुस्लिम होने का कभी आभास नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्च को एक आधार कार्ड महिला को मिला, जिस पर माजिद नाम लिखा था। फोटो युवक का लगा था। इस बारे में कहने पर युवक ने महिला को बच्चों सहित मार डालने की धमकी दी। मंगलवार को महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई।

आरोपी ने बच्चे के गले पर चाकू लगाकर बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकलवा कर वसूल किए। आरोप है कि युवक ने 9 माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता का आरोप है कि युवक उस पर बच्चों सहित धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी को एटूजेड रोड से पकड़ गया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।

इस तरह पुलिस में पहुंचा मामला
आरोपी युवक ने मंगलवार देर शाम महिला व बच्चों से मारपीट की। पीड़िता ने क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले अपने जीजा को फोन किया था, जो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचा था। वह सभी महिला को लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंचे थे। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका अपने पति से विवाद हो गया था। युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed