{"_id":"64997e083a5ff7a3bc02e896","slug":"arrested-50-thousand-convulsions-after-making-a-video-after-the-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2452-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हादसे के बाद वीडियो बनाकर 50 हजार ऐंठने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हादसे के बाद वीडियो बनाकर 50 हजार ऐंठने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। कार दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत के बाद वीडियो बनाकर कार चालक से 50 हजार रुपये ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी और 49 हजार रुपये बरामद किए।
रामपुर में सहारनपुर हाईवे पर सड़क पार करते हुए एक कार ने 22 जून को बसेड़ा निवासी मनोज को टक्कर मार दी थी। हादसे में कार चालक घायल को उपचार के लिए लेकर चला, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार चालक सहारनपुर के दिलखुश ने साथी की मदद से शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस शव बरामद कर चालक और उसके साथी को जेल भेज दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सहारनपुर की बेहट रोड निवासी मोहम्मद शमशेर को देवबंद बरला मार्ग से स्कूटी और 49 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि हादसे के समय वह मौके पर मौजूद था, उसने ही घायल को कार में बैठवाकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी और इसके बाद कार के पीछे चल दिया। लेकिन घायल की रास्ते में मौत हो गई। उसने चालक को बताया कि उसने वीडियो बना रखी है वह 50 हजार रुपये दे तो वीडियो डिलीट कर देगा। चालक ने उसे 50 हजार रुपये दिए वह अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।